बाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला स्तर पर सम्मानित हुए पवन संखलेचा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बाड़मेर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के बाड़मेर जिला अध्यक्ष एवं अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पवन संखलेचा नमन को उनके सामाजिक सरोकार, राष्ट्रप्रेम और कर्मठ कार्यशैली के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंत्री महोदय एवं जिलाधीश ने संयुक्त रूप से पवन संखलेचा को सम्मान-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि संखलेचा जी ने सदैव समाजहित और राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दी है।
सम्मान मिलने पर पवन संखलेचा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नहीं बल्कि पूरे समाज की सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने संकल्प लिया कि आगे भी वे समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुड़े रहेंगे।
स्थानीय नागरिकों एवं साहित्य परिषद के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर संखलेचा जी को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


