उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र (समाचार)

 एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें समस्त भैया-बहन, आचार्यगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

भैया-बहनों ने घोष परेड के साथ प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इसके बाद देशभक्ति गीत, प्रेरणादायी भाषण एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान अमरनाथ मालवीय जी प्रोजेक्ट ऑफिसर एनसीएल ककरी परियोजना, विशिष्ट अतिथि सोनभद्र विभाग के विभाग संचालक श्रीमान पुनीत लाल जी, विद्या भारती काशी प्रांत के संपर्क प्रमुख श्रीमान आर पी गुप्ता जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय कोयला मजदूर संघ श्रीमान अरुण दुबे जी तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान मनोज सिंह जी उपस्थित थे।

अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने कराया।

मुख्य अतिथि जी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वर्तमान पीढ़ी से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति में अपना योगदान दें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक समरसता के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने संबोधन में देश की सांस्कृतिक विरासत और विविधता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें और अपने मूल्यों से कभी समझौता न करें।

विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान जेपी तिवारी जी ने ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि यह दिन हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है जिनके कारण हमें आजादी मिली और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे सहेजकर रखें।

इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्रीमान लालसा राम जी, के बी राय जी, पवन कुमार शर्मा जी, हेमंत योगी जी, प्रमोद शुक्ला जी, प्रभाशंकर मिश्रा जी, दिलीप गुप्ता जी, बनारसी जी, रामपोष जी, आचार्य/आचार्या, भैया/बहन एवं भारी संख्या में अभिभावक, माताएं उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजेश कुमार तिवारी जी एवं शिरीष चंद्र गुप्ता जी ने किया।

 कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गान के साथ हुआ

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button