देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जय बाबा री… रामदेवरा पैदल यात्रा की तैयारियां शुरू
सोलंकी परिवार 21 से 25 अगस्त तक करेगा आयोजन

संवाददाता – संतोष कुमार गर्ग, जिला ब्यूरो चीफ
बालोतरा। समाज में श्रद्धा और आस्था का महापर्व माने जाने वाली बाबा रामदेवरा पैदल यात्रा इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ निकाली जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी सोलंकी परिवार की ओर से यह यात्रा दिनांक 21 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित होगी। यात्रा की शुरुआत हनुमंत धर्मशाला से की जाएगी।
यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु अपना नाम समय रहते दर्ज करा सकते हैं। इस पैदल यात्रा की विशेषता यह है कि श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते, भजन-कीर्तन करते हुए बाबा के जयकारों के साथ आगे बढ़ेंगे।
यात्रा की व्यवस्थाओं में समाजसेवी हरीश सोलंकी, पूर्व पार्षद संगीता सोलंकी, पूर्व शिवसेना अध्यक्ष पन्नालाल सोलंकी, पुखराज जी, बाबूलाल जी, भगाराम जी, किशोर जी, नरपत माली और संतोष कुमार गर्ग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामूहिक उत्सव का भी प्रतीक है।

Subscribe to my channel


