देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रामदेवरा पदयात्रियों को परिवहन विभाग बालोतरा का संदेश

श्रद्धा के साथ सड़क सुरक्षा भी आवश्यक, वाहनों और यात्रियों को लगाए गए रिफ्लेक्टर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

*बालोतरा 12 अगस्त*

बाबा रामदेवजी के वार्षिक मेले के मद्देनजर रामदेवरा जा रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया

श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति, मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान और परिवहन विभाग, बालोतरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को श्रद्धा और आस्था के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया

इस आयोजन में जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत, पूर्व नगर परिषद सभापति प्रभा सिंघवी और श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने भाग लिया उन्होंने पदयात्रियों और वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के नियमों का सख्ती से पालन करें इस दौरान उन्हें सुरक्षित सफर के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और पुलिस, प्रशासन व मेला आयोजकों के साथ सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में 400 से अधिक वाहन चालकों और पदयात्रियों को रिफ्लेक्टर टेप और रिबन दिए गए यात्रियों के सामान पर भी रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात के समय वे आसानी से दिखाई दें

सिवाना फांटा, खेतेश्वर सर्कल चौराहा पर विशेष ध्यान देते हुए, पैदल यात्रियों को उनकी सुरक्षा के लिए रेडियम बेल्ट हाथों में पहनाए गए इससे रात के अंधेरे में चलने वाले पैदल यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी और दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा रामदेवरा जा रहे मोटर वाहनों जैसे पिकअप, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए गए ताकि रात में दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके

इस मौके पर आशापुरा जैन सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रभा सिंघवी, विदामी देवी, महेश कुमार, जवेरी लाल मेहता, दौलत राज सिंघवी, पारस प्रजापत, नरेश कुमार, वीरमदेव, सकाराम, भीमाराम, तनवीर, संस्था संचालक महेश कुमार, भुरजी माजीवाला सहित सैकड़ों पैदल यात्री उपस्थित थे

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button