
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री के दौरान तिजारा को जिला नहीं बनाने से नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम तिजारा उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने हवाला दिया है कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ जिला स्तरीय सभी कार्यालय संचालित है एवं तिजारा में स्थित जमीन के प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भिजवाये जा चुके थे फिर भी तिजारा के अनदेखी कांग्रेस सरकार के द्वारा की गई जोकि बहुत ही अशोभनीय बात हैं।
https://amzn.to/3FCy4gt
ज्ञापन में बताया है कि यदि तिजारा को जिला नहीं बनाया जाता है तो पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा आमजन के साथ मिलकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा। जिले की मांग को लेकर युवा वर्ग भी बड़े जोर शोर से मांग कर रहे हैं। इस दौरान तिजारा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल गुर्जर, टपूकड़ा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर खान, नगर पालिका तिजारा वाइस चेयरमैन हरीश सांवरिया, कृषि उपज मंडी वाइस चेयरमैन जेपी यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश खामरा, जिला पार्षद प्रतिनिधि मंगतराम मेघवाल, सरपंच पृथ्वी, पूर्व सरपंच बलवंत यादव, पार्षद राजेश कसाना, सूबेदार गंगासिंह, समाजसेवी दीपक मौसमपुरिया, योगेश सैनी ठेकेदार सहित भारी संख्या में आमजन एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://amzn.to/42nx9Kr

Subscribe to my channel


