उत्तर प्रदेशऔरैयादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित कराने की मांग को लेकर तृतीय शिव एक्सप्रेस डाक कांवड़ बिठूर के लिए रवाना

 गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित कराने की मांग को लेकर तृतीय शिव एक्सप्रेस डाक कांवड़ बिठूर के लिए रवाना

आज दिन रविवार, 03 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत रोशंगपुर से गौ रक्षा दल के बैनर तले तृतीय शिव एक्सप्रेस तूफानी डाक कांवड़ श्रद्धा और जोश के साथ बिठूर के लिए रवाना हुई। इस डाक कांवड़ का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करना और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना है।

इस पवित्र कांवड़ यात्रा का नेतृत्व गौ रक्षा दल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविन्द्र दास ठाकुर जी, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित आशीष मिश्रा और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुर्या पाठक ने किया। स्थानीय स्तर पर सूरज चौहान (रोशंगपुर) और गौ रक्षक ठाकुर अक्षय सेंगर ने कांवड़ जत्थे का संचालन किया।

🙏 शामिल प्रमुख गौ रक्षक:

ठाकुर रितिक सेंगर

प्रभाकर सेंगर

केतन तिवारी

मोहित सोनी

जगत सिंह सेंगर

शिवपाल सिंह तोमर

मयंक सिकरवार

वैभव बाजपेयी

अश्विनी बाथम

सैकड़ों कांवड़िए “बम बम भोले”, “हर हर महादेव”, “जय गौ माता की” के उद्घोष करते हुए गंगा घाट, बिठूर के लिए उत्साहपूर्वक प्रस्थान कर गए।

🕉️ कल होगा महादेव का भव्य अभिषेक

कल सावन के अंतिम सोमवार को यह डाक कांवड़ रामेश्वर महादेव (रामलीला मैदान, रोशंगपुर) एवं कालेश्वर महादेव (देवकली, औरैया) मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सावन के चारों सोमवार को रोशंगपुर के गौ भक्तों ने डाक कांवड़ द्वारा भोलेनाथ को जल अर्पित किया, जो क्षेत्र की आस्था और समर्पण का प्रतीक है।

🔱 जयकारों से गूंजा वातावरण:

हर-हर महादेव

बम बम भोले

जय गौ माता की

जय जय सियाराम

जय गिरनारी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button