उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

निषाद समाज को एस.सी. में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । शनिवार को निर्बल शोषित हमारा आम दल ‘निषाद पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवाहन पर बस्ती जिलाध्यक्ष संगठन संदीप कुमार निषाद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ को कप्तानगंज स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि वे अपने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में निषाद समाज के उत्थान की पहल करें और उनकी समस्याओं के निराकरण में सहयोग करें। विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ ने कहा कि उनके स्तर पर निषाद समाज की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाता है। निषाद पार्टी ने जो ज्ञापन दिया है उनका पूरा प्रयास होगा कि उनकी मांगों को सदन के पटल पर रखा जाय।

ज्ञापन देने के बाद निषाद पार्टी बस्ती जिलाध्यक्ष संगठन संदीप कुमार निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के आवाहन पर निषाद समाज को उनका अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष किया जा रहा है। मछुआ समुदाय की उप जातियों निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद, कहार, कश्यप, रयकवार, धीवर, तुरहा को संविधान के अनुच्छेद 341 के अनुसार अनुसूचित जाति (एस.सी.) में शामिल किये जाने की मांग को लेकर पार्टी द्वारा सभी विधायकों को ज्ञापन दे रही है। इसी कड़ी में सपा विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से अजय प्रताप निषाद, सुनील निषाद, आशीष निषाद, दयाराम निषाद, तेजेन्द्र कुमार निषाद, विकास श्रीवास्तव, जगराम निषाद, बलराम निषाद, मनोज निषाद, शिवपूजन निषाद, दयाराम चौधरी, रामू निषाद, सन्तोष निषाद, उमेश निषाद, विमलेश निषाद, रोहित निषाद, निखिल निषाद, पवन निषाद, विकास निषाद, रोहित निषाद, पिन्टू निषाद, शारदा निषाद, कुसलावती निषाद, शान्ती निषाद, सन्तोष निषाद, सुखदेव निषाद, पंकज श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश उर्फ सी.पी. निषाद, शनिदेव, वीरेन्द्र निषाद के साथ ही निषाद पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button