उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

शौकत अली नन्हू शहर कांग्रेस अध्यक्ष बने

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष शौकत अली नन्हू को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नामित किया है। यह जानकारी देते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि शौकत अली नन्हू पार्टी के समर्पित नेता हैं और निःसन्देह शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वे पार्टी को मजबूत करने, नीति, कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने की दिशा में मजबूती से कार्य करेंगे।

शौकत अली नन्हू को शहर कांग्रेस अध्यक्ष नामित किये जाने पर पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, बसन्त चौधरी, वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, मौलाना इरशाद, हलीम बाबा, गिरजेश पाल, बाबूराम सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्र, अशोक मिश्र, मो. अशरफ अली, सेराज अहमद के साथ ही पार्टी के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button