देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
शिवबाड़ी में शिव कथा का भव्य आयोजन, संतोष सागर जी महाराज ने बताया शिव आराधना का महत्व

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
जोत भारती जी की 68वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शिवबाड़ी में आयोजित सात दिवसीय शिव पुराण कथा के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचन कर रहे परम पूज्य संतोष सागर जी महाराज ने भगवान शिव के विभिन्न रूपों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि “शिव की आराधना से शत्रुओं का नाश होता है, बुरी शक्तियों से रक्षा होती है और जीवन में सुख-शांति आती है।”
संतोष सागर जी ने कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से शिव कथा का श्रवण करता है, उसकी जीवन की बाधाएं स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं। भगवान शिव भय मुक्त जीवन का आशीर्वाद देते हैं और साधक को पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर नारायण भारती जी ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान शिव की पूजा मन की शांति का केंद्र है। यदि मन में दृढ़ विश्वास और आस्था हो तो शिव साक्षात साथ देते हैं।”
कार्यक्रम के संयोजक व समाजसेवी, गौ सेवक नित्यानंद पारीक ने बताया कि सावन माह में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शिव पुराण कथा में भाग ले रहे हैं और भक्ति रस का अनुभव कर रहे हैं। आयोजन के दौरान उद्योगपति श्याम सुंदर सोनी, पूज्य संतोष सागर जी और नारायण भारती जी का स्वागत व अभिनंदन भी किया गया।
भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में गो भक्त गायक पृथ्वी सिंह पंवार ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे समूचा वातावरण शिवमय हो गया।
कार्यक्रम में मनोज पारीक, बेद प्रकाश, किशन कुम्हार, गोपाल कुमावत, बजरंग सिंह भाटी सहित कई सेवाभावी लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
आज के आयोजन में बच्चों द्वारा शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
– नित्यानंद पारीक

Subscribe to my channel

