देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तुलसी जयंती कार्यक्रम के साथ – साथ विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती गणेश कुमारी विश्वकर्मा जी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
रिपोर्टर=रितेश अग्रवाल
*शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तुलसी जयंती कार्यक्रम के साथ – साथ विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती गणेश कुमारी विश्वकर्मा जी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया*
जिसमें विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार रैकवार के साथ -साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सादगी पूर्ण सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरूआत मां वीणावादिनी तथा महाकवि तुलसीदास जी के छाया चित्र के पूजार्चन व दीप प्रज्जवलन से हुई। तत्पश्चात शिक्षक -शिक्षिकाओं व छात्राओं ने तुलसीदास जी के जीवन व उनके द्वारा रचित रचनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अगले क्रम में शिक्षिका श्रीमती गणेश कुमारी विश्वकर्मा जी का उनके पूरे परिवार के साथ मंच पर स्वागत किया गया तथा प्राचार्य महोदय के साथ विद्यालय में पदस्थ सभी शिक्षिकाओं ने शाल ब श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया। छात्राओं नें सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से स्वागत किया। शिक्षकों और छात्राओं ने मैडम के स्वर्णिम कार्यकाल को याद करते हुए उनके द्वारा प्रदान की गयी शिक्षा की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंतिम वेला पर गणेश कुमारी मैडम ने अपने शैक्षणिक कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुये व भावुक होते हुये बताया कि सेवानिवृत्ति और विदाई का यह पल उनके लिये सबसे बड़ा कष्टदायी है। बच्चों और अपने शिक्षक परिवार से दूर जाने का मन नहीं हो रहा है
लेकिन इस बात की खुशी भी है और नौकरी के दौरान सभी का खूब सहयोग मिला जिन्हें मरतेदम तक नहीं भूल पाऊँगी यह कहते हुए उन्होंने “हे प्रभू मुझे बता दो कैसे तुम्हें भुलाऊं” गीत की पंक्तियां अपनी मीठी आवाज में सभी को सुनाया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा गणेश कुमारी मैडम और उनके पूरे परिवार का कार्यक्रम में आने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना व्यक्त की गयी।

Subscribe to my channel


