उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
गोला खीरी में मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ का जोरदार प्रदर्शन, एडीएम को बर्खास्त करने की मांग

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
गोला गोकर्णनाथ, खीरी | 30 जुलाई 2025
मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में आज गोला गोकर्णनाथ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अशोक चौराहा से लेकर तहसील कार्यालय तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन का मुख्य कारण था – 22 जुलाई को लखीमपुर के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अनिल कुमार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शर्मा के साथ की गई अभद्रता। श्री शर्मा ने बताया कि जब वह एडीएम से मिलने उनके कार्यालय गए, तो वह नशे की हालत में थे और उन्होंने अपमानजनक व्यवहार करते हुए बाहर निकाल देने की धमकी दी।
प्रदर्शन के बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी युग्नातर त्रिपाठी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित पाँच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से एडीएम अनिल कुमार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
श्री शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तर के अधिकारियों को आमजन, पत्रकार, अधिवक्ता, मजदूर और व्यापारी सभी को सम्मानपूर्वक सुनने का निर्देश दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अक्सर जनता की प्रार्थना-पत्रों को टालते हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं।
इसके अतिरिक्त श्री शर्मा ने जीरो पावर्टी सर्वे को फर्जी बताते हुए दोबारा ग्राम पंचायत स्तर पर पारदर्शिता से कराने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि मनरेगा मजदूरों को सीधे ग्राम पंचायतों में काम दिया जाए और ठेकेदारी प्रणाली बंद हो।
उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की भी मांग की। साथ ही कहा कि मनरेगा मजदूरों की सूची पंचायत कार्यालय में सार्वजनिक की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों में प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर ओमवीर, खीरी जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र, सीतापुर के डॉ. अवधेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी मिश्रा शर्मा, माया देवी, कामिनी राजवंधी, एडवोकेट दिनेश मिश्रा, संरक्षक भाई लाल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


