उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी ने किया कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण, दिए सफाई और निगरानी को लेकर निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद बस्ती के अंतर्गत संचालित कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्था का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण में जिलाधिकारी को बताया गया कि गौशाला में कुल 194 पशु हैं। जब उन्होंने दैनिक पंजिका की मांग की, तो अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पंजिका तैयार है, लेकिन फिलहाल ऑडिट में भेजी गई है, इसलिए मौके पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि पंजिका नियमित रूप से अपडेट की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऑडिट से वापसी के बाद पंजिका का अवलोकन सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

गौशाला की सामान्य व्यवस्था को संतोषजनक पाते हुए जिलाधिकारी ने खासतौर पर साफ-सफाई और निगरानी को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए पशुओं के बैठने के स्थान को ड्रेनेज टाइप संरचना में परिवर्तित किया जाए। साथ ही, गौशाला संचालक एवं पशु चिकित्सा विभाग के कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वे दैनिक पंजिका पर नियमित हस्ताक्षर करें ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

यह निरीक्षण प्रशासनिक सतर्कता और पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button