बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

वि.स क्षेत्र लूणकरणसर के अर्जुनसर मंडल की कार्यकारिणी की सूची जारी

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर 28 जुलाई 2025 – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रन्धावा व राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी चिरंजीव राव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्र लूनकरनसर के अर्जुनसर मण्डल कार्यकारिणी की नियुक्ति सूची जारी की गई है। कांग्रेस पार्टी संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने की प्रक्रिया के अन्तर्गत अर्जुनसर मण्डल में अध्यक्ष के अलावा एक संगठन महामंत्री, दस उपाध्यक्ष,दस महासचिव,एक कोषाध्यक्ष, दस सचिव, दस कार्यकारिणी सदस्य, एक प्रवक्ता और तीन सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जिला संगठन महामन्त्री मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र मूण्ड की सहमति तथा विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर व जिला प्रभारी व अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की स्वीकृति से जारी की गई सूची में अर्जुनसर मंडल अध्यक्ष सीताराम मेघवाल, संगठन महामंत्री मोहनलाल खुडिया,उपाध्यक्ष क्रमशः पालाराम नायक,मंसाराम गोदारा,नरेंद्र कड़वासरा,हरिराम सारसवा,सांवताराम मेघवाल,दिनेश बावल,जगदीश सियाग,हरिराम नायक,राजाराम सारण,आदुराम भादू महासचिव क्रमश: ईमीचंद भादू,जयकरण मेघवाल,ओमप्रकाश ओझा,रफीक खान,गोविन्दराम नायक,भानीगर गोस्वामी,मेघाराम नायक,दुलीचंद मेघवाल,आरिफ खा ,अशोक कुमार गौड कोषाध्यक्ष: गजानंद शर्मा सचिव क्रमशः बलवंत मूंड ,रामप्रताप मेघवाल,कश्मीर मिरासी,मोहित सारस्वत,रामलाल मेघवाल,रामलाल नायक,सतुराम छिम्पा,रामकुमार नायक ,नियामत अली,रणवीर भादू सदस्य क्रमश: राजाराम नाई,नानुराम धतरवाल,रामलाल मेघवाल,रतिराम जाट,मोहनलाल नायक,मुकेश नायक,जीतमल छिम्पा,रामकरण गोदारा,भादरराम जाट,गुमानसिंह राजपूत,प्रवक्ता: संजय नाई सोशल मीडिया प्रभारी क्रमशः अनिल गोदारा,संदीप मेघवाल,भूपेन्द्र सिंह

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button