उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

लगातार सत्रहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार सत्रहवें दिन रविवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के सत्रहवें दिन रविवार को मनोज गुप्ता, डॉक्टर किशोर,शांति देवी, मानस कुमार, सार्थक पासवान, रूचि केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, सुजीत गोड़, मनीषा देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, कालो देवी, संध्या कुमारी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

 भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। वर्ष 2024 से प्रत्येक शनिवार को शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाता है। शनिवार को शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ किया गया। आरती पूजन में इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज व शेषनाथ मिश्रा महाराज, राजकिशोर महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button