उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र

सोनभद्र- रुचि के क्षेत्र में कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी- संगीत प्रांत प्रमुख

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र (समाचार) एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में आज वंदना सत्र में काशी प्रांत के संगीत प्रांत प्रमुख श्री भरत सिंह जी का आगमन हुआ। विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख श्री सत्येंद्र कुमार पांडे जी ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संगीत प्रांत प्रमुख जी ने अपने उद्बोधन में भैया बहनों को बताया कि यदि भैया बहन अपने रुचि के क्षेत्र में निरंतर कड़ी मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलती है, क्योंकि अपने पसंदीदा विषय या कार्य में जब भैया बहन लगते है तो उसमें लगन और ऊर्जा स्वत: आ जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी सहित सभी आचार्य बंधु/भगिनी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button