उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
खीरी में बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह व नशा मुक्ति के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 25 जुलाई 2025:
जनपद खीरी में आज दिनांक 25 जुलाई को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (नई दिल्ली), श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के निर्देशों के क्रम में चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक राम अवतार (प्रभारी थाना AHTU), हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार तथा श्रम विभाग के अधिकारीगण – सहायक श्रम आयुक्त मयंक कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा और अंजुम परवीन की संयुक्त टीम ने कोतवाली सदर क्षेत्र में अभियान चलाया।
अभियान के तहत होटलों, ढाबों, दुकानों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण कर बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, मानव तस्करी और नशा के विरुद्ध जागरूकता फैलाई गई। टीम ने आमजन से अपील की कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम न कराया जाए, क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है।
दुकानदारों और सेवाप्रदाताओं को समझाया गया कि बच्चों से जबरन काम करवाना, भीख मंगवाना, या किसी भी प्रकार से उनका शोषण करना कानूनन अपराध है। साथ ही, तंबाकू और नशे की लत से दूर रहने की अपील की गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि बच्चों को एक सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य दिया जा सके।

Subscribe to my channel


