उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी: अपर जिलाधिकारी पर अभद्रता का आरोप, 30 जुलाई को विरोध प्रदर्शन की घोषणा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
गोला गोकर्णनाथ, 25 जुलाई 2025:
मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा के साथ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अनिल कुमार द्वारा कथित रूप से की गई अभद्रता को लेकर मामला गरमा गया है। इस संबंध में महासंघ के सोशल मीडिया प्रभारी मिश्रा शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि यह घटना 22 जुलाई को हुई थी जब श्री शर्मा लखीमपुर खीरी में शिष्टाचार भेंट हेतु अपर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे थे।
आरोप है कि अपर जिलाधिकारी उस समय नशे में थे और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। इस घटना के बाद अब तक न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार की ओर से कोई कार्रवाई की गई है, जिससे संगठन में भारी रोष व्याप्त है।
इसी के मद्देनज़र मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत ने दिनांक 30 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे बड़ा चौराहा, गोला पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारी उप जिला अधिकारी, गोला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे।
संगठन की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
1. आरोपी अपर जिलाधिकारी के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच एवं निलंबन की कार्रवाई।
2. जिला प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच।
3. मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हेतु एक स्वतंत्र निगरानी समिति का गठन।
4. समाज के सम्मानित नेताओं के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
5. पीड़ित पक्ष से बिना शर्त माफी और लिखित आश्वासन।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और 30 जुलाई का प्रदर्शन प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

Subscribe to my channel


