उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र
सोनभद्र (समाचार) *सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में संभाग निरीक्षक जी का हुआ आगमन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र
एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में काशी संभाग के संभाग निरीक्षक माननीय गोपाल तिवारी जी का आगमन हुआ। मा0 संभाग निरीक्षक जी द्वारा सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर के समस्त आचार्य बंधु/ भगिनी के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान संभाग निरीक्षक जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारित पंचपदी अधिगम योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक “श्रद्धावान लभते ज्ञानं तत्परः संयतेन्द्रियः” को बताते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धा रखने वाला और अपनी इंद्रियों को वश में करने वाला व्यक्ति ही ज्ञान प्राप्त करता है। बैठक के पश्चात संभाग निरीक्षक जी एवं प्रधानाचार्य जी द्वारा वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी, सरस्वती शिशु मंदिर ककरी के प्रधानाचार्य श्रीमान सुरेंद्र द्विवेदी जी सहित सभी आचार्य /आचार्या उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


