उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

अपर पुलिस महानिदेशक ने खीरी में कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 24 जुलाई 2025:

अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन श्री सुजीत पाण्डेय ने आज जनपद खीरी का दौरा किया और कांवड़ यात्रा सहित जिले की कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा समेत सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान श्री पाण्डेय ने आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक बैरियर, ट्रैफिक डायवर्जन, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्त के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर थानों पर दर्ज गंभीर मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित अभियोगों के शीघ्र निस्तारण के लिए भी सख्त निर्देश दिए।

महिला अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही, शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने, माफियाओं पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट व एनएसए जैसी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों और जुए के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरकों, मेस, शौचालय, स्नानागार, पेयजल और विद्युत सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

यह दौरा न केवल पुलिस के लिए मार्गदर्शक रहा, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल भी सिद्ध हुआ।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button