बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

राजगढ़-रैणी-लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, ‘संविधान बचाओ रैली’ को लेकर जोश

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

 राजगढ़-रैणी और लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आज नंगेश्वर बाबा मंदिर, माचाड़ी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी “संविधान बचाओ रैली”, जो कि 19 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई।

कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा प्रभारी सागर मवार ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी जिस तरह से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं, हमें भी उनके साथ संगठित होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा, विधायक मांगे लाल मीणा, पूर्व विधानसभा प्रभारी अंकित गोयल, प्रदेश सचिव गब्बर मीणा, राजगढ़-रैणी ब्लॉक अध्यक्ष शिवसहाय मीणा (एडवोकेट), लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक तैयारी करने, गांव-गांव जनसंपर्क करने और हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी और आने वाली रैली इसका प्रमाण बनेगी।

✊ “संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ”

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button