LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी सफलता : हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 16 जुलाई 2025:

जनपद खीरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गोला पुलिस द्वारा हत्या, लूट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित वारण्टी अभियुक्त राजू सिंह उर्फ राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू चिकना पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम डीगुरपुर, थाना रौजा, जिला शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

गोला थाना में हत्या, डकैती, चोरी (धारा 302, 394, 411 IPC)

पसगवां थाना में डकैती और चोरी (धारा 394, 411 IPC)

मितौली थाना में हत्या का प्रयास और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे

हैदरबाद थाना में संगठित अपराध, हमला, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे

रौजा थाना शाहजहाँपुर में दहेज हत्या सहित गंभीर मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उप निरीक्षक युवराज वालियान, थाना गोला

कांस्टेबल अवनीश मौर्या

कांस्टेबल मोनू कुमार

कांस्टेबल ओम असीम

पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके में अपराधियों में खौफ का माहौल है। पुलिस अधीक्षक खीरी ने पुलिस टीम को सराहना पत्र देने की घोषणा की है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button