जनपद खीरी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मझगई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मझगई पुलिस ने मुकदमा संख्या 3162/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त राममूर्ति पुत्र पुत्तू लाल भार्गव, निवासी ग्राम सेमरहिया मजरा छेदुई पतिया थाना मझगई जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मझगई की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी :
उप निरीक्षक दिलीप कुमार राय, थाना मझगई
कांस्टेबल रोबिन सिंह, थाना मझगई
पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जनपद में अपराधियों पर लगाम कसी जा सके।