बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

श्रीमती शशिकला राठौड़ जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर 14 जुलाई 2025 राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह की अनुशंसा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने श्रीमती शशिकला राठौड़ को बीकानेर जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 शशिकला राठौर का सामाजिक, राजनीतिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में वर्षों से उल्लेखनीय योगदान रहा है। आपने हमेशा महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता दी है, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन या न्याय की बात हो। उनकी कार्यशैली प्रेरणादायक रही है और वह लंबे समय से महिला कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं।

उनकी नियुक्ति से बीकानेर जिला महिला कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। सभी कार्यकर्ताओं को उन पर भरोसा है कि श्रीमती राठौड़ के नेतृत्व में महिला कांग्रेस और भी अधिक संगठित,मजबूत, प्रभावशाली और जनसेवी कार्यों के लिए समर्पित होगी।

राठौर इससे पहले भी महिला कांग्रेस की देहात अध्यक्ष, मनोनीत पार्षद, बीपीएल कमेटी की अध्यक्ष, राज्य सरकार द्वारा मनोनीत नारी निकेतन अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी है। उनके नेतृत्व में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए और अधिक मुखर होंगी तथा संगठन एक नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button