खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

किशनगढ़बास में गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का भव्य स्वागत

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (किशनगढ़बास)

किशनगढ़बास, 13 जुलाई

राजस्थान सरकार के गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम के किशनगढ़बास आगमन पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों द्वारा अनाज मंडी परिसर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मंत्री बेडम को विशाल फूलों की माला पहनाकर एवं पारंपरिक 61 मीटर लम्बे साफे और चांदी के मुकुट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कोटकासिम प्रधान श्रीमती संता रामफल गुर्जर द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया।

मंत्री बेडम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की एकता और जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने जनसेवा और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने मंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका दौरा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन सुनियोजित रूप से किया गया और सभी आगंतुकों ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, कोटकासिम प्रधान संता रामपाल गुर्जर, कोटकासिम चेयरमेन ओमप्रकाश सैनी,सुरेंद्र सिंह जांगिड़ अध्यक्ष हरसोली, सोलू यादव अध्यक्ष कोटकासिम, रामनिवास पूर्व अध्यक्ष कोटकासिम, राहुल समाजसेवी, मनोज मित्तल किशनगढ़ बास एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button