उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

शांति व्यवस्था व कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी गोरखपुर जोन ने बस्ती में की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना रहा -बैठक में जिले के आला पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती – अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन ने रविवार को बस्ती जनपद के सर्किट हाउस सभागार में एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में संजीव त्यागी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा आगामी श्रावण माह की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा। एडीजी जोन ने अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए, जिनका पालन सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए गए। इन निर्देशों में कांवड़ यात्रा रूट पर सीसीटीवी कैमरे से सघन निगरानी, आपात स्थिति से निपटने हेतु चिन्हित स्थानों पर एम्बुलेंस व डायल-112 वाहनों की तैनाती, मांसाहारी दुकानों पर विशेष निगरानी, धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, शासन की प्राथमिकताओं का अक्षरशः अनुपालन, जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण, संपत्ति अपराधों पर सख्ती, पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु विवाद समाधान के लिए कार्य योजना बनाने, संवेदनशील गांवों में विशेष कैंप, ग्राम स्तर पर अपराध डाटा तैयार करने तथा सोशल मीडिया व सांप्रदायिक तत्वों पर सतर्कता बरतने व LIU व सोशल मीडिया सेल द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखने साथ ही समयबद्ध तरीके से संबंधित अधिकारियों को सूचित करने का दिशा निर्देश दिया। बैठक के अंत में ADG ने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्योंकि जनता की सुरक्षा और विश्वास ही सर्वोपरि है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button