LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मैगलगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, ₹12,000 नकद और ताश की गड्डी बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 13 जुलाई 2025

जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैगलगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से ताश की 52 पत्तियों के साथ कुल ₹12,000 की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त

1. जागन उर्फ योगेन्द्र पुत्र मटरू – निवासी ग्राम खखरा, थाना मैगलगंज

2. रिंकू पुत्र रामकुमार – निवासी ग्राम अलियापुर, थाना मैगलगंज

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 229/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

बरामद सामान

52 पत्तियों की ताश की गड्डी

माल फड़ से ₹9500 नकद

जामा तलाशी में ₹2500 नकद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उप निरीक्षक राजपाल सिंह

कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह

कांस्टेबल राहुल कुमार

कांस्टेबल विश्वामित्र

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक बार फिर सख्ती का संदेश गया है। थाना मैगलगंज पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय रूप से कार्यरत है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button