बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
कांग्रेस ने लूनकरनसर विधानसभा के 11 मंडलों में नियुक्त किए अध्यक्ष, संगठन को मजबूती देने की कवायद तेज

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 12 जुलाई 2025
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा राष्ट्रीय सचिव व सह-प्रभारी चिरंजीव राव के दिशा-निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बीकानेर जिले की लूनकरनसर विधानसभा क्षेत्र के 11 मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ये नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की स्वीकृति से की गई हैं। नियुक्तियों में विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर और जिला प्रभारी, अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक की अनुशंसा अहम रही।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
लूनकरनसर – हारूनरशीद कुरेशी
महाजन – शौकत अली
कालू – पृथ्वीराज मेघवाल
शेखसर – प्रेमप्रकाश गोदारा
डेलानाबड़ा – पूनियां आत्माराम बिश्नोई
अर्जुनसर – सीताराम मेघवाल
धीरेरा – दीनदयाल सारस्वत
शेरेरा – सत्यनारायण ज्याणी
जामसर – वज़ीर शाह
नापासर – मांगीलाल मेघवाल
गुसाइसर – आशाराम गोदारा
कांग्रेस संगठन का कहना है कि यह कदम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी को गति देने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए अध्यक्षों से उम्मीद की जा रही है कि वे स्थानीय स्तर पर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सक्रियता से आमजन तक पहुंचाएंगे।
यह नियुक्तियां पार्टी में नए जोश और ऊर्जा का संचार करेंगी, ऐसा प्रदेश नेतृत्व का मानना है।

Subscribe to my channel


