ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत खीरी पुलिस को सफलता, 22 साल पुराने मामले में आरोपी को सजा
लखीमपुर खीरी, 09 जुलाई 2025:
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत जनपद खीरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 साल पुराने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को आखिरकार न्यायालय ने सजा सुनाई है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,
➡️ वर्ष 2002 में थाना तिकुनिया, जनपद खीरी पर अभियुक्त क्षत्रपाल पुत्र कल्लू निवासी चचरा, थाना निघासन के विरुद्ध धारा 420 IPC (धोखाधड़ी) के तहत मुकदमा मु.अ.सं. 36/2002 दर्ज किया गया था।
➡️ यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था, जिसकी लगातार प्रभावी पैरवी खीरी पुलिस द्वारा की गई।
➡️ अंततः दिनांक 08 जुलाई 2025 को मा. न्यायालय, जेएम निघासन द्वारा निर्णय सुनाया गया, जिसमें अभियुक्त क्षत्रपाल को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास की सजा दी गई।
👉 पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत यह कार्यवाही अपराधियों को सजा दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
🔹 खीरी पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी लंबित मामलों की गहन समीक्षा कर ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर पैरवी जारी रखी जाएगी।