उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़, पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध दर्ज़ किया मुकदमा
मूर्ति के पास ही जाति सूचक गालियों से लिखी मिली चिट्ठी, ग्रामीण हुए आक्रोशित

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती -जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरोहिया जोत (सेमरा) में रविवार सुबह गांव के पश्चिमी छोर में स्थित अंम्बेडकर पार्क में स्थानीय गांववासियों द्वारा जनसहयोग से स्थापित बाबा साहेब डॉ०भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था मे मिली , जिसे देखकर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। वहीं मूर्ति के पास ही जातिसूचक गालियों से लिखी चिट्ठी मिलने से गांव वालों का गुस्सा और बढ़ गया। रविवार सुबह ग्राम भरोहियां जोत निवासी अमरेश पुत्र मेढ़ू, दिनेश व भरथरी आदि लोग सुबह 6 बजे अपने खेत की तरफ निकले थे तभी उनकी नजर पार्क में स्थापित अंबेडकर मूर्ति पर पड़ी जो कि क्षतिग्रस्त अवस्था में थी। यह देख अमरेश एवं भरथरी ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया। ग्राम प्रधान द्वारा इस घटना की जानकारी लालगजं थाने को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी शशांक शेखर राय एवं चौकी प्रभारी महादेवा दुर्गा प्रसाद पांडेय पहुंचकर लोगों को समझाने मनाने का प्रयास करने लगे और निवेदन किया कि यहाँ नई मूर्ति स्थापित करा दिया जाएगा। लेकिन वहां के लोग मानने को तैयार नही थे। मौके पर मौजूद ग्रामीण एवं पहुंचे दलित संगठन सहित गांव एवं क्षेत्र के तमाम लोग बड़ी संख्या में वही अंबेडकर मूर्ति के पास जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान महादेवा विधायक दूधराम भी उपस्थित रहे। मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह द्वारा लोगों का काँफी समझाया बुझाया गया, फिर भी वहां मौजूद लोग अपने मांग पर डटे रहे कि जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक हम सभी यहीं धरने पर बैठें रहेंगे । काफी मान-मनौवल के बाद अंत में ग्रामीणों एवं दलित संगठनो ने कहा कि यदि दोषी दो दिन मे पकड़े नहीं जाएंगे, तो हम लोगों का धरना पुनः जारी होगा। वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की है।

Subscribe to my channel

