अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ पुलिस ने दो गौ-तस्करी की कोशिशों को किया नाकाम 17 पशुओं को किया रेस्क्यू

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार पुंछ
पुंछ, 29 जून 2025:
गौ-तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए पुंछ पुलिस ने आज दो अलग-अलग मामलों में तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए कुल 17 पशुओं को बचाया है। यह कार्रवाई पुलिस पोस्ट बेहरमगला की टीम द्वारा की गई।
पहली कार्रवाई के दौरान, पुलिस टीम ने चंदीमार्ग इलाके में नियमित जांच के दौरान एक वाहन JK11G-1351 को रोका। जांच करने पर वाहन में 5 गौवंश अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे, साथ ही एक फर्जी अनुमति पत्र भी बरामद हुआ। वाहन चालक मोहम्मद शबाज़ पुत्र दिल मोहम्मद निवासी कोटली कलाबन, तहसील मंजाकोट (जिला राजौरी) और सह चालक शबीर अहमद पुत्र अहसान मोहम्मद निवासी गलहुती, तहसील मंजाकोट (जिला राजौरी) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी दिन दूसरी कार्रवाई में, पुलिस टीम ने एक और वाहन JK11C-9186 को रोका, जिसमें 12 गौवंश अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने पशुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुंछ पुलिस ने इस कार्यवाही से यह स्पष्ट किया है कि जिले में गौ-तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Subscribe to my channel


