उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जनपद न्यायालय में एक ही फार्मासिस्ट की लगातार ड्यूटी पर उठे सवाल, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

न्यायालय में एक ही फार्मासिस्ट की लगातार ड्यूटी पर विरोध, रोस्टर से ड्यूटी लगाने की मांग

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। जनपद न्यायालय में एक ही फार्मासिस्ट की लगातार कई महीनों तक ड्यूटी लगाए जाने से प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसको लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बस्ती ने नाराजगी जताई है।संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, मंत्री शैलेंद्र सिंह व भगौती यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) बस्ती को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि फार्मासिस्टों की ड्यूटी सप्ताहवार रोस्टर प्रणाली से तय की जाए, ताकि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य सुचारू रूप से चलता रहे और मरीजों को कोई असुविधा न हो।संघ का कहना है कि एक ही फार्मासिस्ट पर अधिक समय तक न्यायालय की ड्यूटी डालने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को जरूरी दवा व स्वास्थ्य सेवाएं समय से नहीं मिल पा रही हैं। जल्द कोई ठोस कार्रवाई न होने पर संघ आंदोलन की चेतावनी भी दे सकता है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button