उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

102 एम्बुलेंस सेवा में बड़ा फर्जीवाड़ा, ड्राइवरों और कंपनियों पर धन उगाही के गंभीर आरोप

बस्ती में 102 एम्बुलेंस बना लूट की गाड़ी, झूठे कॉल और फर्जी केस से हो रही मोटी कमाई -102 सेवा में पर्दे के पीछे खेल: विभाग और कंपनियों की मिलीभगत से जनता के नाम पर की जा रही लूट!

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। जिले में चल रही 102 एम्बुलेंस सेवा अब सवालों के घेरे में आ गई है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवरों और निजी कंपनियों की मिलीभगत से झूठे फोन कॉल और महिला की फर्जी बातचीत के जरिए फर्जी मेडिकल केस दर्ज कर धन उगाही की जा रही है। यह पूरा खेल योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है जिसमें पहले किसी व्यक्ति से इमरजेंसी कॉल कराया जाता है, फिर महिला की आवाज में बात करवा कर केस को “गंभीर” दिखाया जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह फर्जीवाड़ा न केवल एम्बुलेंस चालकों तक सीमित है बल्कि इसमें संभावित रूप से एम्बुलेंस ऑपरेटिंग कंपनी और कुछ विभागीय अफसरों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “फ्री सेवा” के नाम पर चलाई जा रही 102 एम्बुलेंस अब आम जनता की जेब काटने का जरिया बन गई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी भी इस खेल में संलिप्तता की ओर इशारा करती है। अब सवाल उठता है कि—क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? क्या विभागीय अधिकारी इस पर संज्ञान लेंगे? और क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी? दैनिक अयोध्या टाइम्स इस पूरे मामले की जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनहित में इस तरह की लूट को बेनकाब करना हमारी प्राथमिकता है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button