LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
मितौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शादी का झांसा देकर लड़कियों को भगाने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी, 26 जून 2025: थाना मितौली पुलिस ने शादी का झांसा देकर लड़कियों को बहलाने-फुसलाने और भगाने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना मितौली में दर्ज मु.अ.सं. 165/25, धारा 137(2)/87/64(1)/49/65(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में की गई है।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में थाना मितौली पुलिस ने यह कार्यवाही की। गिरफ्तार अभियुक्तों में सत्यप्रकाश कश्यप, सौरभ कश्यप और नीशू कश्यप उर्फ लालू शामिल हैं। सभी आरोपी कस्बा एवं थाना मितौली, जनपद खीरी के निवासी बताए जाते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर आगे की कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
उपनिरीक्षक बलवीर सिंह
कांस्टेबल राजीव कुमार
कांस्टेबल अंचल वर्मा
कांस्टेबल विकास कुमार
मितौली पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों में डर का माहौल है, वहीं नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।