उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

न्यास ने किया ईको पार्क, समय साथी काउंसिलिंग एवं वेलनेस सेन्टर का शुभारंभ

 

ब्यूरो चीफ राम सुदीन

 

कानपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर प्रांत द्वारा आरएस पुरम सर्वोदय नगर स्थित एक पार्क को गोद लेते हुए उसको ईको पार्क के तौर पर सुसज्जित करते हुए उसका शुभारंभ किया गया। इस पार्क को कबाड़ की वस्तुओं से सजाया और संवारा गया। शुभारंभ के मौके पर यहां नव गृहों से संबंधित पौधों को रोपित करते हुए नवग्रह वाटिका लगाई गई।

इसके बाद गीतानगर स्थिति हरि गर्ल्स हाॅस्टल में समय साथी काउंसिलिंग एवं हैपीनेस सेन्टर का शुभारंभ हुआ। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सह संयोजक संजय स्वामी सभी कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि संजय स्वामी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक अध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर जी के चित्र पर माल्यार्पण से इस कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। अपने वक्तव्य में श्री स्वामी ने बताया कि आज जो समय साथी काउंसिलिंग एवं वेलनेस सेन्टर का शुभारंभ हुआ है, यह निःसन्देह युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्रम संचालन डाॅ. सुशील मिश्रा ने सभी अतिथियों का परिचय कराते हुए सभी का का सम्मान कराया।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए न्यास के कानपुर प्रांत की संयोजक डाॅ. बिन्दु सिंह ने बताया कि समय साथी का उद्देश्य अपनों के साथ समय बिताने की पहल है, उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है उन लोगों तक पहुंचना जिन्हें अपने परिवार या दोस्तों से समय और संवाद नहीं मिल पाता, हम अकेलेपन, मानसिक दबाव और अवसाद से जूझ रहे लोगों की मदद करना चाहते हैं।

इस दौरान, गणेश तिवारी, राजेश ग्रोवर, शालू ग्रोवर, अनोखेलाल पाठक, धर्मेन्द्र अवस्थी, प्रबल प्रताप सिंह, गोपाल तुलिसियान, ईला बाजपेई, आदित्य पोद्दार, काजल अवस्थी, आशुतोष द्विवेदी, धर्मेन्द्र शुक्ला, आशीष शुक्ला, कविता तिवारी, अमित गुप्ता, ॠषभ गुप्ता, साधना तिवारी, मनीषा सिंह, पूनम मिश्रा, दीप्ति दुबे आदि लोग मौजूद रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button