देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान
भिवाड़ी मंडल में भाजपा ने मनाया ‘काला दिवस’, आपातकाल की बरसी पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 25 जून 2025: भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाड़ी ने आज 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की बरसी को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया। इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल से देश में अराजकता और अव्यवस्था का माहौल फैल गया था, जिसका स्मरण करते हुए भाजपा प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक काला दिवस मनाती है।
भिवाड़ी मंडल में आयोजित काला दिवस संगोष्ठी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना ने की, जबकि प्रवक्ता के तौर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष टपूकड़ा ओमवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में प्रमुख वक्ताओं ने आपातकाल के काले अध्याय और लोकतंत्र की मजबूती के लिए भाजपा के संघर्ष को रेखांकित किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजमोहन तंवर, बलबीर बाबूजी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, महामंत्री देवेंद्र यादव, मनजीत महिवाल, उपाध्यक्ष शीला चौहान, लक्ष्मी शर्मा, मंत्री विजय राजावत, भगत सिंह दायमा, राहुल राजपूत, इंदर सिंह पंच, जिला उपाध्यक्ष गफूर नंबरदार, लाल खान, ऋषि शुक्ला, दुबे जी समेत मंडल के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


