उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बकरा ईद पर नहीं हुआ गोवध, प्रशासन की सख्ती बनी मिसाल एसपी अभिनंदन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) सत्येंद्र भूषण तिवारी को बजरंग दल ने किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती। जनपद बस्ती में इस बार बकरा ईद पर गोवंश वध की कोई भी घटना सामने न आना प्रशासनिक सख्ती और सतर्कता का स्पष्ट संकेत है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह को सम्मानित किया। बताया गया कि एसपी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व में यह पहला मौका रहा जब जिले में गोवध से जुड़ी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। यह उपलब्धि न केवल जिले में बल्कि प्रदेश स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गई है। इस सख्ती को सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था की दृढ़ता के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) सत्येंद्र भूषण तिवारी को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में बजरंग दल के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें नि. वर्तमान जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी जिला गौरक्षा प्रमुख स्नेह पांडेय जिला सह संयोजक राहुल पांडेय
जिला बलोपासना प्रमुख अनिल प्रजापति सहित रविंद्र कश्यप, कृष्णा चौधरी, अमरदीप, शिवकुमार चौरसिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे “गौरक्षा के लिए प्रेरणादायक कदम” बताया।

Subscribe to my channel


