अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी: थाना पढुआ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा – 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व जेवरात बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

जनपद खीरी: थाना पढुआ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा – 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व जेवरात बरामद

लखीमपुर खीरी, 23 जून 2025:

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पढुआ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों में चार पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी अभियुक्त थाना पढुआ क्षेत्र और आसपास के इलाकों में संगठित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में इरशाद पुत्र कल्लू, जिबरार पुत्र ताजिर, युनूस पुत्र अब्दुल रहमान, अतिउल्ला पुत्र मुजीबुल्ला और अहमदी पत्नी इरशाद शामिल हैं। सभी का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है और उन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

✅ बरामदगी का विवरण:

एक अदद तमंचा 12 बोर

दो जिंदा कारतूस 12 बोर

पीला एवं सफेद धातु के जेवरात

चोरी के 20,853 रुपये

दो बैट्रा एवं घटना में उपयोग होने वाले तीन मोटरसाइकिल

👮 गिरफ्तारी करने वाली टीम:

उपनिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, श्री संदीप यादव, श्री सर्वेश चंद्र, हेड कांस्टेबल राशिद चौधरी, हे0का0 कौशलेन्द्र प्रताप, हे0का0 अनिल कुमार, हे0का0 योगेंद्र कुमार, कांस्टेबल विक्रांत चौधरी, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल माता प्रसाद, कांस्टेबल सदीप मौर्य, कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल अक्षय चंद्रवंशी और महिला कांस्टेबल वंदना।

—

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने थाना पढुआ पुलिस टीम की सराहना करते हुए जनपद में आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान को और सख्त करने का निर्देश दिया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button