LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पलिया पुलिस ने 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

पलिया, जनपद खीरी: पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दो शातिर अभियुक्तों नसीब उर्फ टिकऊवा और वसीमुद्दीन उर्फ ढल्ला को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना पलिया पुलिस द्वारा दिनांक 23.06.2025 को की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना पलिया में मु0अ0सं0 249/25 धारा 317(2) बीएनएस दर्ज किया गया है और दोनों का आपराधिक इतिहास लंबा है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आयुध अधिनियम जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी में 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल (HERO HF DELUX) शामिल है। गिरफ्तारी में शामिल पलिया पुलिस टीम में उ0नि0 राजीव कुमार, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह, का0 जीवन सिंह एवं का0 मुकेश कुमार शामिल रहे।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button