उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

विकास कार्यों के सौदागर ग्राम पंचायत के बनके गांव ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान बने भ्रष्टाचार के सिकन्दर

सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति को ठेंगा दिखाकर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव लगा रहे भ्रष्टाचार की गंगा में डुबकी सम्बंधित मौन 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

*सिद्धार्थ नगर*- ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास’,ना गुंडा राज ना भ्रष्टाचार जैसे मजबूत इरादे को लेकर काम कर रहे सूबे के मुखिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शशक्त शाशन काल में भ्रष्ट अधिकारियो को कोई भी ख़ौफ़ नही है।वह सरकार के मंसूबों को धूमिल कर सरकार के मजबूत इरादों में सेंध लगा रहे है।और भ्रष्टाचार कर मालामाल हो रहे है ऐसा ही एक वाकिया खेसरहा जनपद के विकास खण्ड खेसरहा के ग्राम पंचायत बनके गांव से जुड़ा हुआ है।जो आज कल सुर्खियों की वजह बना हुआ है।शोशल मीडिया पर इस का चर्चा जोर-शोर से चल रहा है।जिस को लेकर बनके गांव ग्राम पंचायत के शिकायतकर्ता के बाद जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत कर कार्यवाही किए जाने की माँग की है।उक्त सम्बन्ध में जब शिकायतकर्ता मामले की जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत बनके गांव में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव की मिलीभगत से इंटरलॉकिंग कार्य व नाली निर्माण कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों में जम कर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है।और सरकारी धन का बंदर बांट किया गया है।यदि निष्पक्ष रूप से विभागीय अधिकारियों द्वारा इस की जाँच की जाए तो ग्राम पंचायत में कई लाख रुपए के भ्रष्टाचार की कलई खुलकर सामने आयेगी और भ्रष्टाचार करने वालों के चेहरे जनता के सामने बेनकाब होंगे।शिकायतकर्ता ने बताया जा रहा है कि लगभग लाख रुपए की फर्जी तरीके से बिना कार्य के गबन करने की शिकायत की गई थी जिस की जॉच भी हुई है और शिकायत सिद्ध भी हुई है।फिर भी अभी तक कोई भी ठोस कार्यवाही जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध नहीं की गई है जिस से उनके हौसले बुलंद है।यदि शिकायत का कोई भी ठोस निष्कर्ष जल्द नहीं मिलेगा तो मैं जनता दरबार में लखनऊ जाकर सूबे के मुखिया योगी जी महराज से साक्ष्य सहित इसकी शिकायत करूंगा और कार्यवाही किए जाने की मांग करूंगा ।जॉच सिद्ध होने के बाद भी जिले के जिम्मेदारो द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्यवाही क्यों नहीं की गई है….?कही ऐसा तो नहीं कि सम्बंधित मामले में मलाई चमचम खाकर मामले की इतिश्री कर रहे है और शिकायतकर्ता की शिकायत को नजर अंदाज कर रहे है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button