उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

स्काउट गाइड द्वारा जल प्याऊ शिविर सराहनीय कार्य-संयुक्त शिक्षा निदेशक

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। स्काउट गाइड द्वारा निःशुल्क जल प्याऊ शिविर का आयोजन कर, प्यासे लोगों को पेठा, शीतल जल, शर्बत पिलाना सराहनीय और पुण्य का कार्य है यह विचार संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल बस्ती ओपी मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि नि:शुल्क जल प्याऊ शिविर रेलवे स्टेशन बस्ती के परिसर में व्यक्त किया, कहा कि स्काउट गाइड वालंटियर्स समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं, वह भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद जिला संस्था बस्ती के तत्वावधान में स्काउट गाइड टीम द्वारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर लगे प्याऊ के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे, संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल बस्ती ओपी मिश्र ने स्काउट गाइड टीम का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप लोग भलाई और सेवा का कार्य कर रहे हैं जो आपकी पहचान है, इस अवसर पर स्काउट कमिश्नर हरिराम बंसल, गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट संदीप कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, एडल्ट रिसोर्स आयुक्त स्काउट डॉ हरेंद्र सिंह, जिला सचिव लीडर ट्रेनर स्काउट डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, स्काउट मास्टर राजेश कुमार आर्य, स्काउट मास्टर अमरचंद वर्मा, स्काउट मास्टर अजय कुमार वर्मा, ट्रेंनिग काउन्सलर आदर्श मिश्रा, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, अनूप कुमार, अबू अनस मेकरानी, गरिमा, मुस्कान, नंदिनी, सक्सेरिया इंटर कालेज के स्काउट्स प्रिंस गुप्ता, स्काउट पद्मेश दुबे, स्काउट यशवंत, स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद, आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा राशिद बेग, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरिशंकर आदि की सहभागिता रही।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button