उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

भारी मन से पिता ने दी अपने दो सगे बेटों को मुखाग्नि

अंतिम संस्कार में शोक से व्याकुल दिखा समूचा क्षेत्र  -बिजली विभाग के प्रति आक्रोशित है लोग

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

    बस्ती संवाददाता – नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहन गांव में विद्युत स्पर्शाघात से हुई दो सगे भाइयों शशिभूषण (26) और विश्वबल्लभ (23) की मौत से गांव सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। ज्ञातव्य है कि 10 जून, मंगलवार को सुबह 7.30 बजे हाई वोल्टेज करंट लगने से दोनों युवकों की मौत हो गई थी। देर रात्रि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव घर पहुंचे। शव को देखते ही चीख-पुकार मच गई। अंतिम संस्कार के लिए पूरा गांव मौजूद था। जब शवों को अंतिम यात्रा के लिए उठाया गया, तो परिवार की महिलाएं और बहनें विलाप करते हुए शवों के पीछे दौड़ पड़ीं। लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर किसी तरह सांत्वना दी। इसके बाद शवों को दाह संस्कार के लिए टांडा घाट ले जाया गया। जहां पर दोनों भाइयों की चिताएं अगल-बगल बनाई गईं। पिता घनश्याम ने भारी मन से अपने दोनों बेटों की चिताओं पर मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके हाथ कांप रहे थे। माता-पिता की स्थिति बेहद दयनीय थी। दोनों नौजवान भाइयों की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक और बिजली विभाग के गैर जिम्मेदाराना कार्य व्यवहार को लेकर आक्रोश व्याप्त है। देर रात तक लोगों की सिसकियां सुनाई देती रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईश्वर किसी भी परिवार को दुख के ऐसे पहाड़ के नीचे कभी भी ना खड़ा करें।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button