राजस्थानी संस्कृति की महक: ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म “बिंदनी नं 1” को मिल रही शानदार सराहना
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई राजस्थानी फिल्म “बिंदनी नं 1” दर्शकों के बीच खासा चर्चा में है। फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों से सराहना मिल रही है, और यह राजस्थानी सिनेमा के लिए एक नई दिशा का संकेत मानी जा रही है।
फिल्म के निर्देशक और लेखक अनिल भूप ने अपनी कड़ी मेहनत और विज़न से राजस्थान की संस्कृति को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने की कोशिश की है। वहीं पंजाब के निर्माता हार्दिक गुप्ता ने इस फिल्म को प्रोड्यूस कर यह साबित किया है कि कला और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती। हार्दिक गुप्ता ने राजस्थान की परंपरा और विरासत में विश्वास जताते हुए इस फिल्म को साकार किया है।
फिल्म की स्टार कास्ट में हर्षित माथुर, सुष्मिता राणा, सिकंदर चौहान, शिव किकोड़, दिनेश परधान, नेहा, ममता अग्रवाल जैसे कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म को जीवंत बना दिया है।
तकनीकी टीम की बात करें तो
डीओपी (सिनेमैटोग्राफी): अनुज और सुरेन्दर
मेकअप: राज रूपल
सहायक निर्देशक: कृष्णा और महक
कला निर्देशन: विनय सिंह
ने फिल्म को तकनीकी रूप से भी काफी मजबूत बनाया है।
“बिंदनी नं 1” न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि दर्शकों को राजस्थान की परंपरा, नारी शक्ति और सामाजिक मूल्यों से भी रूबरू कराती है। फिल्म का निर्देशन, संगीत, लोकेशन्स और संवाद – सभी पहलू बेहतरीन हैं और यह फिल्म राजस्थानी सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।