देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

कांग्रेस पार्टी द्वारा “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों हेतु श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में विभिन्न मण्डलों में मण्डल कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी निर्देशानुसार “संविधान बचाओ रैली” अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा जी के नेतृत्व में बीकानेर में जिला स्तर पर “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन पूर्व में 25 मई 2025 को हो चुका है।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका ने बताया कि इसी कड़ी में अब विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के दो ब्लॉक में आगामी समय में संविधान बचाओ रैली के सफलतम आयोजन हेतु रविवार को प्रभारी रामदेव ढाका और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा द्वारा श्रीडूंगरगढ़, उदरासर, मोमासर और रीड़ी आदि मण्डलों में मण्डल कार्यकारिणी की बैठक आयोजन किया गया और आमजन तथा कार्यकर्ताओं को संविधान बचाओ अभियान के बारे में बताया। इन बैठक में संगठन की मजबूती हेतु रूपरेखा तैयार करना, मण्डलों की मीटिंग, बीएलए फॉर्म भरवाना, प्रत्येक बूथ पर 11 लोगों की कार्यकारिणी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष व उसकी कार्यकारिणी, ब्लॉक और मण्डल की कार्यकारिणी में सम्मिलित पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में रैली का आयोजन के माध्यम से सरकार से संवैधानिक संस्था बचाने और जातीय जनगणना मांग की जाएगी एवं साथ ही स्थानीय मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आने वाले समय में संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत किया जाएगा।

इसमें पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रभारी रामदेव ढाका, श्रीगंगानगर सोशल मीडिया प्रभारी सिकन्दर खांन, राहुल स्वामी, श्री डूंगरगढ़ मण्डल अध्यक्ष अजीज, नगर मण्डल ओमप्रकाश गूरावा, ऊदरासर मण्डल अध्यक्ष किसन गोदारा, मोमासर मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल गोदारा, रिड़ी मण्डल अध्यक्ष गणेश जाखड़, रिड़ी सरपंच हेतराम जाखड़, हूणताराम जाखड़ आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button