देशधर्ममनोरंजनराज्यव्यापार

अलवर जिला कलेक्टर ने बाबा मोहन राम के भरने वाले मेले की व्यवस्था का जाएजा लिया 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

भिवाड़ी. अलवर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने भिवाड़ी में काली खोली धाम पर होली के दिन भरने वाले प्रसिद्ध बाबा मोहन राम के मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. जितेंद्र सोनी ने बाबा मोहन राम काली खोली धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उचित दिशा निर्देश दिए। जिसमें बताया कि मेला स्थल के आसपास सभी धर्मशालाओं में रुकने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड रजिस्टर में नोट करना अनिवार्य होगा, इसके साथ 3 दिन तक आयोजित होने वाले मेले में बिजली की बिल्कुल भी कटौती नहीं की जाएगी, पानी व्यवस्था दुरुस्त रहेगी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जहर खुरानी चैन स्नैचिंग जैसी वारदातों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पार्किंग व्यवस्था के लिए अलग से 9 पॉइंट बनाए गए हैं जिनकी पालना कराने के लिए नगर परिषद को सख्त हिदायत दी गई है। इस मौके पर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, बीड़ा सीओ रोहिताश सिंह तोमर, भिवाड़ी एडीएम गुंजन सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी विपिन शर्मा, तिजारा एसडीएम खेमाराम यादव, टपूकड़ा तहसीलदार रेखा यादव, वृताधिकारी वृत भिवाड़ी सुजीत शंकर, फूलबाग थानाधिकारी संजय शर्मा, यूआईटी थानाधिकारी कुशाल सिंह आदि पुलिस जाब्ता व प्रशासन अधिकारी सहित बाबा मोहनराम कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button