उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
गौर में प्राथमिक शिक्षक संघ का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन सम्पन्न, कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती की क्षेत्रीय इकाई गौर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन ब्लॉक सभागार गौर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संगठन, शिक्षा के उन्नयन तथा शिक्षकों की भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गौर जटा शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। शिक्षक देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के दायित्व और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन में लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी व्यवस्था इसकी मूल भावना है। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, गिरिजा शंकर चौधरी, बाबूराम वर्मा, गंगा प्रसाद कन्नौजिया, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, नरेंद्र प्रताप वर्मा, चंद्रभान चौरसिया सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
निर्विरोध चुनी गई ब्लॉक कार्यकारिणी
अधिवेशन के बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक महेश कुमार एवं रमेश चन्द्र चौधरी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
गिरजा शंकर चौधरी को अध्यक्ष, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह को मंत्री, सुनील कुमार कन्नौजिया को कोषाध्यक्ष तथा नागेन्द्र प्रताप वर्मा को संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया।
प्रेमनाथ एवं ज्ञानदास चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार मौर्य, भीम सिंह, अवधेश कुमार वर्मा, राजेश यादव और बिंदु वर्मा निर्वाचित हुए।
संगठन मंत्री के रूप में रणजीत, ओमजी माथुर, उमेश कुमार, अखिलेश मौर्य और साधना गुप्ता निर्वाचित हुईं। प्रचार मंत्री पद पर अतुल शर्मा, आशीष वर्मा, लक्ष्मीना वर्मा और सुदर्शन भारती चुने गए। उमेश कुमार को अकाउंटेंट, जयदत्त को ऑडिटर तथा सत्य नारायण गुप्ता को मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं गंगा प्रसाद कन्नौजिया को संरक्षक मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में इन्द्रसेन मिश्रा, राम भरत वर्मा, राजेश चौधरी, मित्रसेन यादव, शोभाराम वर्मा, हरिमूर्ति वर्मा, अजय प्रताप चौधरी, मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, बलराम चौधरी, अवध नारायण वर्मा, केके वर्मा उर्फ गुड्डू, विजय प्रकाश वर्मा, अनूप कुमार चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, सुनील मिश्रा, राघवेंद्र वर्मा और भीम सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने किया।

Subscribe to my channel


