उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

जिला शिक्षा समिति की बैठक में शिक्षण व्यवस्था और निर्माण कार्यों की हुई गहन समीक्षा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 30 सितम्बर 2026। जिला शिक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के परिषदीय विद्यालयों में भवन निर्माण, बाउंड्रीवाल, स्पेशल एजुकेटर, आवासीय विद्यालयों में वाशिंग मशीन एवं जनरेटर की आपूर्ति, एमडीएम, मॉडल विद्यालयों की अद्यतन स्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता तथा शिक्षण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं किया जा रहा है, उनके भुगतान में नियमानुसार कटौती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मॉडल विद्यालयों को शासन की मंशा के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाओं से आच्छादित कराएं। विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

सीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि एआरपी द्वारा चिन्हित विद्यालयों का नियमित रूप से सुपरविजन सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा इसकी जानकारी उनके कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए।

बैठक का संचालन बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी आनन्द गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीओ (आईसीडीएस) राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button