
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी. ) भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सभागार में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बीएमए के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वंदना कर कार्यक्रम शुरू किया और कार्यक्रम संयोजक प्रमोद चंद्रा, प्रबंध निदेशक अरविंद अग्रवाल, मयंक जैन, शैलेंद्र चंद्रा, इशू वर्मा – कनक सीसीआर लिमिटेड व उनके सभी निदेशकों का पगढ़ी, पुष्पगुच्छ व चंदन का तिलक लगाकार अभिनंदन किया गया। इसके बाद वृंदावन के कलाकारों के द्वारा उड़ती कुलजरिया संदेशों म्हारो लेती जाइजे ……….. म्हारा सतगुरू भया रंगरेज चुनरिया रंग डारी……..जैसे भजनों से माहौल को फाल्गुनी बना दिया। गोविंदजी यारी सांवली सूरत….. भजन के साथ कलाकारों ने राधा-कृष्ण और गोप-ग्वालिन के स्वरूप के साथ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की । उद्योगपति अर्चना नाकरा ने भी एक से बढ़कर एक फाल्गुनी गीतों की झड़ी लगा दी। इसके बाद ओ बाज्यो सावन जी रो चंग सुरीलो पर कान्हा बने स्वरूप नृत्य किया राधा-कृष्ण भरे स्वरूपों पर फूलों की वर्षा की गई। बाद में सभी उद्यमियों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर व दो क्विंटल गुलाब की फूल पतियों से होली खेली और एक-दूसरे को होली की हार्दिय शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा गया कलाकारों का बीएमए की ओर से सम्मान किया गया। होली मिलन समारोह मे बीएमए के पूर्व अध्यक्ष बी.एम. मितल, मानद सचिव चौ. जसबीर सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णलाल ठाकुर, उपाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, सुशिल कुमार, ईश्वर सिंह, गोविंद चांदना, एन.के. जुत्शी, नरेश अग्रवाल, संयुक्त सचिव जी.एल. स्वामी, आकाश गोयल, प्रदीप भदोरिया, मुकेश चौधरी, अनुपम शुक्ला, रणधीर सिंह, ओमप्रकाश रावत, एस. एस. शेखावत उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अरूण त्यागी, मुकेश जैन, नितिन रस्तोगी, राजबीर सिंह, रोशन महेंद्रीरता, चितरंजन गोयल, अमित कुमार, रतन कुमार, सत्यवीर सिंह, रामअवतार गोयल, के.एस. भावन सुनिल जैन, राजकुमार सिंह, आर. के. शर्मा, पी.सी. राय, अमन कन्यूरिया, भारत भूषण बंसल, उदेस्वर मिश्रा, शशि भूषण, पंकज बंसल, दीपक अग्रवाल, सीए हिमांशु अग्रवाल, सीए राकेश गुप्ता, सीए रोहित गुप्ता, विक्रम सिंह राजावत आदि उद्योगपति व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए
Subscribe to my channel


