LIVE TVअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आईजी उमेश चन्द्र दत्ता ने आज भिवाड़ी जिले के मुख्यालय पर पहुचकर जिले के बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए बैठक आयोजित की

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

 

भिवाड़ी(जयपुर)

 

राजस्थान में पुलिस विभाग से जयपुर रेंज के आईजी उमेश चन्द्र दत्ता ने आज भिवाड़ी जिले के मुख्यालय पर पहुचकर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उपाधीक्षकों व थानाधिकारियों से बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए बैठक आयोजित की। इससे पहले भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने आईजी का स्वागत किया व पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में आईजी दत्ता ने सभी थाना सर्किलों के अधिकारियों को क्राइम रोकने में ओर अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए। और कहा कि हरियाणा बॉर्डरों पर भी अधिक निगरानी रखने की जरूरत है। क्योंकि भिवाड़ी पुलिस जिला हरियाणा राज्य के बोर्डरों से भिड़ा हुआ है। इन बॉर्डर पर विभिन्न रास्तों से राजस्थान व हरियाणा सीमा में आवागमन होता है। बदमाश वारदातों को अंजाम देकर अक्सर दूसरे राज्य में प्रवेश कर जाते है। दूसरी तरफ भिवाड़ी में मोहनराम बाबा के मेले के लिए भी सुरक्षा की दृष्टि को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। और आईजी शोशल मीडिया पर भी निगरानी बरतने के भी निर्देश दिए। इनके अलावा बैठक में विभिन्न प्रकार के क्राइम को लेकर चर्चा हुई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button