उच्च शिक्षा निदेशक उत्तराखंड का राजकीय महाविद्यालय बाजपुर में हुआ सम्मान समारोह
Honor ceremony of Director of Higher Education Uttarakhand was held in Government College Bajpur

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
बाजपुर…आज दिनांक 24 मई 2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर के पूर्व प्राचार्य रहे उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर पांडे जी का सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया। प्रथम एनसीसी कैडेट द्वारा प्रोफेसर पांडे का गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक महोदय द्वारा किया गया।

तत् पश्चात डॉक्टर दर्शन सिंह कंबोज द्वारा प्रो. पांडे के जीवन परिचय एवं उपलब्धियां से अवगत कराते हुए यह बताया कि आपके द्वारा उच्च शिक्षा में किए गए उत्कृष्ट कार्य सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। डा. सूरजपाल, डॉ विकास रंजन, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर आदर्श चौधरी, श्री सत्येंद्र यादव तथा श्री दिनेश कुमार द्वारा प्रो. पांडे के साथ अपने कार्यानुभवों को साझा किया गया तथा प्रो. पाण्डे के प्राचार्य काल में महाविद्यालय को नेक प्रत्यायन में बी प्लस ग्रेड प्राप्त होने तथा महाविद्यालय में हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। प्रोफेसर पांडे द्वारा अपने संबोधन में शिक्षकों को लगातार पठन-पाठन करते रहने, शिक्षक के कर्तव्यों तथा गुणवत्तापूर्ण शोध में संलग्न रहते हुए उच्च शिक्षा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर मनोहर आर्य द्वारा निदेशक महोदय को कार्यक्रम के लिए समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा महाविद्यालय परिवार की ओर से एक प्रतीक चिन्ह एवं भेद प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मनप्रीत सिंह डॉ. जया कांडपाल, डॉ. संध्या चौरसिया डॉ. ललित कुमार डॉ. नीलम मनोल, डॉ. अतिश वर्मा, श्री मोहन सिंह बिष्ट तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


