देशब्रेकिंग न्यूज़

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी पर PM मोदी की सख्ती अब अधिकारी और मंत्री हुए एक्टिव

 डॉ संजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता के बाद अब जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर एक्शन तेज़ हो गया है। जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल आज दिल्ली में करीब 60 सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। बैठक का मकसद मिशन की प्रगति की समीक्षा करना और सांसदों से फील्ड रिपोर्ट लेना है।

उत्तर प्रदेश में भी बुरा हाल

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। कई जिलों में पाइपलाइन बिछाने से लेकर टेंडर प्रक्रिया तक में अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि कई जगह बिना कार्य के ही भुगतान हो गया है, और लोगों को अब तक नल से पानी नहीं मिला।

IAS अफसर उतरेंगे ग्राउंड पर

योगी सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। अब राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी खुद 75 जिलों में जाकर ग्राउंड रियलिटी चेक करेंगे। टेंडर प्रक्रिया, कार्य की गुणवत्ता और जल आपूर्ति की हकीकत की गहराई से जांच की जाएगी।

क्या है जल जीवन मिशन?

जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर ग्रामीण घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। लेकिन अब सामने आ रही अनियमितताएं इस योजना की साख पर सवाल उठा रही हैं।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button